फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जितेंद्र हत्याकांड का आरोपी गोगा दिल्ली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। जितेंद्र हत्याकांड का आरोपी गोगा 6 महीने बाद दिल्ली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस गोगा की तलाश कर रही थी। गोगा और उसके साथियों ने अशोक विहार कॉलोनी के सामने दिनदहाड़े जितेंद्र निवासी अगरौला गांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है।
विज्ञापन

19 अक्टूबर को लोनी थाने से 500 मीटर की दूरी पर अशोक विहार कॉलोनी के सामने बाइक सवार जितेंद्र की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने इस मामले में मदन, गोगा और अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना में मदन पहले ही दूसरे राज्य में गिरफ्तार हो चुका है। गोगा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि लोनी पुलिस गोगा को रिमांड पर लाएगी। जितेंद्र हत्याकांड में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें