फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लाखों के जेवर चोरी, घरेलू सहायक और चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र की पार्श्वनाथ रेगालिया सोसायटी में एक फ्लैट से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। दिवाली पर पूजा पर रखने के लिए अलमारी का लॉकर खोला तो गहने और सिक्के गायब मिले। पीड़ित ने घरेलू सहायक और चालक पर संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोसायटी निवासी कमल अहलूवालिया ने पुलिस को बताया उनकी पत्नी अनुराधा लक्ष्मी-गणेश की पूजा में आभूषण और सिक्के आदि रखती हैं। आठ नवंबर को उन्होंने लॉकर में रखे जेवरात निकालने चाहे तो हीरे, सोने-चांदी के सभी आभूषण और सिक्के गायब थे। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायक चमन और चालक दीपक का नियमित रूप से फ्लैट पर आना-जाना था। इसके अलावा घर पहुंचने वाले अन्य लोगों से भी उन्होंने जानकारी जुटाई, लेकिन चोरी का पता नहीं चला। इसके बाद दोनों कर्मचारियों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें