साहिबाबाद। अंबेडकर नगर कॉलोनी में बुधवार रात एक मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के समय परिवार के लोग सो रहे थे। पीड़ित खदल प्रसाद निवासी अंबेडकर नगर ने बताया कि उनके घर में चोरों ने एक बैग से लाखों रुपये के जेवर और सात हजार रुपये चोरी करके ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह उठने पर लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी साहिबाबाद मित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पहचान होने के बाद चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।