फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थानाक्षेत्र स्थित खुशी वाटिका कॉलोनी निवासी केशव प्रसाद के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख के जेवरात व गुल्लक से 2200 रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात 18 अप्रैल की देर रात हुई। पूरा परिवार पैतृक गांव गया हुआ था। रविवार को वापस लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। केशव प्रसाद 10 अप्रैल को पत्नी पूनम व दो बेटियों के साथ पैतृक गांव गए थे। गांव जाने के बाद बेटा अभिषेक घर पर रुका था। शनिवार शाम वह भी दिल्ली स्थित गोकलपुरी कॉलोनी निवासी अपनी मौसी के घर चला गया। देर रात चारों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की।प्रभारी एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें