फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से जेवर-नकदी चोरी, घरेलू साहयिका पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर स्थित एक आवास से करीब 285 ग्राम सोने के पैतृक आभूषण और 2 लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं। तुषार अग्रवाल ने कविनगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार को 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे चोरी का पता चला। तुषार की पत्नी आकृति ने शृंगार कक्ष में तिजोरी से आभूषण गायब पाए। तलाशी लेने पर घर में रखी नकदी भी गायब मिली। चोरी हुए आभूषणों में सोने के कड़े, चेन, चूड़ियां, अंगूठियां, पेंडेंट, ब्रेसलेट और कुंडल शामिल हैं। तुषार अग्रवाल ने अपनी दो घरेलू सहायिकाओं, सोनिया और दमयंती पर चोरी का संदेह जताया है। एसीपी अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास की सीसीटीवी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें