साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के दिल्ली वजीराबाद रोड पर चलते ऑटो से चोरों ने महिला के बैग से तीन लाख के गहने चोरी कर लिए। सौरभ ने ट्वीट में बताया कि उनकी बहन शालीमार गार्डन से भोपुरा आने के लिए ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में पीछे अन्य सवारी भी बैठी थी। इस बीच चोरों ने बहन के बैग में रखे तीन लाख के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। उसमें सोने की चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स और अन्य गहने थे। उन्होंने ट्विटर पर यूपी पुलिस, डीजीपी, सीएम योगी आदित्यनाथ व जनपद पुलिस को टैग किया। यूपी पुलिस ने संबंधित थाने पर शिकायत देने के लिए कहा जबकि डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन के ट्विटर हैंडल से मामले की जांच शालीमार गार्डन पुलिस को करने के लिए कहा गया। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है। ट्विटर पर संपर्क कर लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया था।