फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम के रहने वाले मोहित गुप्ता के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख की कीमत के गहने व नकदी चोरी कर लिए। घटना 13 अक्तूबर की है। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को वह पत्नी के साथ दोपहर करीब तीन बजे बाजार गए थे। कुछ देर बात पड़ोस में रहने वाली रजनी रानी ने कॉल कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर आकर उन्होंने देखा तो सारा सामान बिखरा मिला। करीब 10 लाख के नुकसान की बात सामने आई है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें