फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापारी के घर की कुंडी काटकर आठ लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 की सुपरटेक एंक्लेव सोसाइटी में बृहस्पतिवार देर रात चोर कुंडी काटकर पन्नी व्यापारी के घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरों ने व्यापारी के घर की रसोई में रखे पिस्ता, बादाम खाते हुए आराम से वारदात को अंजाम दिया। वारदात के वक्त व्यापारी और परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी मोहम्मद युनूस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहता है। घर का ताला लगाकर 21 नवंबर को पत्नी नसीमा बेगम के साथ बेटे के घर गए थे और वहीं पर रुके हुए थे। शु्क्रवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर की कुंडी कटी होने की जानकारी दी। जब घर पहुंचे तो कमरों में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी, दराज और बेड से सारा सामान बाहर निकला हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था, जिसमें से चोर सोने का हार, चेन, अंगूठी, चांदी की पाजेब सहित करीब आठ लाख रुपये के गहने और 11 हजार रुपये नकदी ले गए।
चोरों ने रसोई में खानेपीने के सामान के डिब्बे भी खोल दिए। बादाम और पिस्ते के पैकेट खोलकर खाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर काफी देर तक घर में रुके और एक-एक बेग खोलकर उसमें रखा सामान खंगाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजों और अलमारी पर अंगुलियों के निशान सहित वारदात अन्य साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें