फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सूर्यनगर में ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ी गाड़ी से गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सूर्य नगर में ब्यूटी पार्लर के बाहर से दिल्ली के व्यापारी की गाड़ी से गहनों समेत बैग चोरी हो गया। दंपती अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। लिंक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पटपड़गंज के कानूनगो अपार्टमेंट में रहने वाले व्यापारी प्रथम धवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर को पत्नी दिव्या कपूर के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पत्नी सूर्यनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गईं थीं। पार्लर के बाहर गाड़ी खड़ी करके वह भी उनके साथ चले गए। गाड़ी में पांच बैग रखे थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि एक बैग गायब था। उसमें करीब दो लाख रुपये कीमत के गहने रखे थे। आसपास चोरों को तलाशने का प्रयास किया। दंपती ने लिंकरोड थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। वहीं, शक्ति खंड में रहने वाली हर्षा नरेश भरती 28 नवंबर को शिप्रा रिवेरा सोसाइटी के गेट पर गाड़ी खड़ी कर मंगल बाजार में खरीदारी करने गई थीं। वहां से लौटीं तो गाड़ी से लैपटॉप, 1400 रुपये, डीएल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड गायब था। अहिंसा खंड की निहो स्कॉटिश सोसाइटी में कवि आरपी शर्मा रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि कनावनी गांव में उनके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गाड़ी के नए टायर, प्लास्टिक सीट का रोल, चौखट, लोहे के तीन पाइप, लोहे के फ्रेम, स्टील की जाली, टाइल्स, कागजातों की फाइल चोरी कर ली। इसके अलावा टीला मोड़ पुलिस को बिजनौर के तपिश चौहान ने शिकायत दी कि 15 दिसंबर की रात सिकंदरपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए थे। चोरों ने जेब से फोन चोरी कर लिया। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें