गाजियाबाद। बिहारीनगर में रहने वाली नेहा गुप्ता के फ्लैट का ताला तोड़कर सोमवार को चोर ने चोरी कर ली। चोर करीब पांच लाख के गहने व नकदी चुरा ले गया।
नेहा गुप्ता का कहना है कि वह और उनके पति अनुज जैन बैंक में नौकरी करते हैं। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे वे ड्यूटी पर बैंक चले गए। शाम को करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटने पर फ्लैट का ताला टूटा हुआ और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में चोर की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।