फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेकेदार के मकान से 23 लाख के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर में रहने वाले नगर निगम के ठेकेदार सारांश तायल के मकान का ताला तोड़कर चोर ने 23 लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना 10 जून की दोपहर तीन बजे की है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सारांश तायल ने बताया कि 10 जून को वह बाहर गए थे, दोपहर करीब एक बजे पत्नी अस्पताल में पिता के पास चली गईं। बच्चे उनकी बहन के गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला ठीक था लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला और अलमारी के ताले टूटे मिले और करीब 20 लाख के गहने व तीन लाख की नकदी गायब मिली। चोर ने दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। एक कैमरे में चोर साफ नजर आ रहा है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।

-

चार लाख के गहने व नकदी चोरी

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में ज्योति सुपर विलेज सोसायटी के रहने वाले कुलदीप वर्मा के फ्लैट में चार लाख के गहने व 7500 रुपये चोरी हो गए। घटना पांच जून की है। कुलदीप वर्मा का कहना है कि पांच की शाम करीब पांच बजे पत्नी बेटे की पत्नी के साथ बाजार गईं थी। इसी दौरान उनके फ्लैट में चोरी हुई है। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें