फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुल्हन की मां का बैग काटकर लाखों के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित कृष्ण कुटिया बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन की मां का बैग काटकर लाखों के गहने और नकदी साफ कर दी। घटना का पता लगने पर हड़कंप मच गया। किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुदामापुरी कॉलोनी निवासी गीता वर्मा के पति दीपक वर्मा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। गीता वर्मा ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उनकी पुत्री तनवी का शादी समारोह कृष्ण कुटिया बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। खाने के बाद शादी की रस्मों की तैयारी चल रहीं थीं। आरोप है कि इस दौरान चोरों ने ब्लेड से बैग काट लिया। बैग में सोने का लॉकेट, टॉप्स, नथ के अलावा सोने चांदी के कई अन्य गहने और नौ हजार की नकदी रखी थी। रस्में निभाने के लिए गहने और नकदी की जरूरत पड़ी तो बैग कटा देख गीता के होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर एक चोर बैग काटता दिखा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें