साहिबाबाद। शालीमार गार्डन की छाबड़ा काॅलोनी में 28 जुलाई की रात चोर ने इलेक्ट्रीशियन के घर की जाली काटकर नकदी और गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। उन्हें चोर के आने की भनक नहीं लगी। पीड़ित ने शालीमार गार्डन पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद दस दिन में चोरी का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इलेक्ट्रीशियन शकील सैफी ने बताया कि 28 जुलाई की रात में पत्नी व चार बच्चे खाना खाकर सो गए। रात दो बजे से चार बजे के बीच चोर ने मेन गेट की जाली काटकर कुंडी खोल ली। इसके बाद कमरे में रखे दो अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि चोर की पहचान कर टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।