गाजियबाद। ट्रेन नंबर-14681 जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निश्चित समय से तीन घंटे 22 मिनट की देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दिन में 3:13 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर शाम को 6:35 पर आई। नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट, पानीपत गाजियाबाद मेमू आधा घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 45 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से आई। इसके अलावा सवेरे भी दस से अधिक ट्रेनें अपने निश्चित समय से दो घंटे तक देरी से आईं। इस बारे में नाॅर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों को समय से चलाया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को बीच में रोकना पड़ जाता है, इस वजह से कुछ ट्रेनों की समय सारिणी गड़बड़ा जाती है।