फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेल से ही जूते में मिर्च छिपाकर लाया था जहांगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डासना जेल से अदालत में पेशी पर आए पत्नी के हत्यारोपी बंदी जहांगीर जेल से ही भागने के मामले में पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह मिर्च जूते में छिपाकर लाया था। वह जेल से ही योजना बनाकर आया था। मंगलवार को अदालत में पहुंचने के बाद हवालात में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी तो लेकिन जूते नहीं उतरवाए। पेशी के बाद वापस लौटने के दौरान हेड कांस्टेबल की आंख में मिर्च झोंक दी थी। हेड कांस्टेबल ने उसे अधिवक्ताओं की मदद से पकड़ लिया था।
विज्ञापन

बुधवार से अदालत में पेशी पर बंदियों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने हवालात में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रत्येक बंदी के जूते भी उतरवाकर तलाशी लेने के लिए निर्देशित किया। बुधवार को प्रत्येक बंदी जूते-चप्पल भी उतरवाए गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को हुई घटना के संबंध में सदर हवालात में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें