फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाम नो ट्रिपिंग जोन और हर रोज हो रही बिजली ट्रिपिंग और कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ऊर्जा निगम ने गाजियाबाद काे नो ट्रिपिंग जोन घोषित होने के बावजूद बिजली ट्रिपिंग और कटौती लगातार हो रही है। वसुंधरा, इंदिरापुरम और वैशाली जैसे रिहायशी इलाकों में बीते कुछ दिनों में बार-बार बिजली जाने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही ट्रिपिंग से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, टीलामोड़ और भोपुरा के कई क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासी रंजीत ने बताया कि डी-990 के पास दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने की कॉलोनी में लो वोल्टेज हो गए और इसके बाद बिजली बाधित हो गई। वहीं कुछ इलाकों में सुबह के समय सात बजे से आठ बजे तक भी आपूर्ति नहीं हुई, जिसकी वजह से लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान रहे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम ने भले ही नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया हो, लेकिन हर रोज कटौती और बिजली की आंख मिचौनी हो रही है। वहीं, वसुंधरा निवासी संगीता निवासी ने बताया कि नो ट्रिपिंग जोन का दर्जा मिलने के बावजूद निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। सेक्टर-10,11,13 में हर घंटे में छह से सात बार बिजली आ-जा रही है। उधर, ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों और बढ़े हुए लोड के चलते कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें