आईपीईएम कॉलेज ने 5 लाख पीएम राहत कोष और 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में किए जमा माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोरोना वायरस की त्रासदी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वालों का सिलसिला लगातार जारी हैl देशव्यापी समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के एनएच-9 स्थित आईपीईएम कॉलेज ने सोमवार को 10 लाख रुपए दान किएl कॉलेज प्रबंधन ने 5 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष और 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए हैंl इसके अलावा कॉलेज प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए खाने के पैकेट का नियमित वितरण किया जा रहा हैl कॉलेज की लक्ष्य एजुकेशनल सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसा जमा कराया गयाl कॉलेज के प्रबंधक अनुपम गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस की समस्या समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आगे आने की जरूरत हैl सरकार इस वायरस के रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से कदम उठा सके, इसके लिए लोगों को बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग देना चाहिएl वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन में सरकार की घरों में रहने की अपील का पालन सुनिश्चित होना बहुत जरूरी हैl रोटरी क्लब के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैंl उनकी ओर से भी रोजाना 200 से ज्यादा खाने के पैकेट ओं का वितरण जरूरतमंदों में कराया जा रहा हैl उनकी हर शहरवासी से अपील है कि अपनी क्षमता अनुसार कुछ ना कुछ पीएम और सीएम राहत कोष में सहायता करेंl