फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैटों के दोहरे आवंटन की जांच हुई पूरी, कई लोगों पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। फर्जीवाड़ा कर जीडीए में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों के दोहरे आवंटन के मामले में चल रही जांच पूरी हो गई है। अब जांच की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही यह रिपोर्ट जीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष पेश की जाएगी। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बीते अप्रैल में पूरी हुई इस आवंटन प्रक्रिया के दौरान एक ही आवेदक को दो-दो फ्लैटों का आवंटन फर्जीवाड़ा करके तैयार किए गए दस्तावेजों के आधार पर किया गया था। निजी बिल्डर प्रोजेक्ट के 84 ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए 133 व 84 एलआइजी फ्लैट के लिए 149 आवेदन आए थे। पात्रता की जांच की गई तो ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए मिले 133 में से 44 और एलआइजी फ्लैटों के मिले 149 आवेदनों में से 54 आवेदक पात्रपाए गए। आरोप है कि जीडीए के कर्मचारियों ने पात्र लोगों की सूची में 22 अपात्र लोगों के नाम जोड़कर सूची तैयार की और इसके आधार पर आवंटन हो गया। ऑनलाइन होने की वजह से दोहरे आवंटन का प्रकरण उजागर हो गया। प्रकरण सामने आने के बाद जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने विशेष कार्याधिकारी गुंजा सिंह को जांच सौंपी थी। सामने आया है कि जीडीए के दो कर्मचारी राजीव गोयल और विनीत गुप्ता ने आवंटियों की सूची तैयार की थी। हालांकि इसके बाद आवंटन के लिए बनी समिति के पास भी यह सूची अप्रूवल के लिए पहुंची थी। ऐसे में किस स्तर पर त्रुटि हुई है इसका पता लगाने के लिए प्रकरण की तह तक जाने के लिए फाइलों को खंगाला गया। इस सप्ताह प्रकरण की जांच रिपोर्ट जीडीए उपाध्यक्ष के पास पहुंच सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें