गाजियाबाद। शहर में नगर निगम के स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगे इंटरनेट के तारों को हटाने के निर्देश नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जारी कर दिए हैं। दो दिन के अंदर तारों को हटाने के निर्देश प्रकाश विभाग को दिए हैं।
नगर आयुक्त का कहना है कि बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से इंटरनेट के तार खंभों पर बंधे हुए हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। प्रकाश प्रभारी आस कुमार ने बताया कि दो दिन में खंभों से तार नहीं हटाए गए तो तार हटाने के साथ कार्यवाही भी की जाएगी।