वैशाली। सेक्टर-3 स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर समिति में वित्तीय अनियमितताओं और लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जाने की शिकायतों पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने जांच के निर्देश दिए हैं। सोसायटी निवासी समीर त्रिवेदी समेत 118 लोगों ने समिति पर वित्तीय गड़बड़ी, नियमों के उल्लंघन और समय पर चुनाव न कराने के आरोप लगाए थे। सुनवाई के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार ने स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त कर वर्ष 2008-09 से अब तक के वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक खातों और समिति की गतिविधियों की जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक माह में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान कार्यकारिणी को बड़े वित्तीय और नीतिगत निर्णय लेने से भी रोका गया है।