फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डासना जेल में बंदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डासना स्थित जिला कारागार में हापुड़ के बंदी रिफाकत की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जोगीपुरा का रहने वाला 48 वर्षीय रिफाकत वर्ष 2017 में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास के मामले में चार अक्तूबर को जिला कारागार में बंद हुआ था। जेल में प्रवेश के कुछ ही दिनों बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी। रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह 7.40 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें