गाजियाबाद। रिश्वत के मामले में निलंबित जेई गैरहाजिर होने के मामले में अपर आयुक्त कार्यालय से जानकारी मांगी गई है। जून के महीने में रिश्वत लेने में मामले में जानकारी के बाद सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जेई को निलंबित कर दिया था। जोन-2 के इस मामले में जेई को मेरठ संबंद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार उसने इस कार्रवाई के बाद जेई अपनी नियुक्ति की जगह पर नहीं पहुंचा। इसी संबंध में अधिकारी के यहां से इस मामले में पूरी जानकारी मांगी गई है। अपर सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी मांगी गई है। इसी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में जेई को वेतन जारी होने की चर्चा रही, हालांकि ने इससे इंकार किया है।