फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपति विवाद में भाई पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के अमित विहार कॉलोनी में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पदार्थ गिरने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के मंडोली हर्ष विहार इलाके में शौकीन परिवार के साथ रहते हैं। वह लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के अमित विहार कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना में बताया कि वह अपनी दुकान को बंद कर रहे थे। तभी दुकान पर उनका भाई मोमिन आया। मोमिन उनकी पैतृक संपत्ति को बेचने की बात कहने लगा। संपति को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के चलते मोमिन एक बोतल अपने साथ लाया और बोतल का ढक्कन खोलकर ज्वलनशील पदार्थ उनके ऊपर फैंक दिया। इसके चलते उन्हें जलन होने लगी। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी मोमिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें