950 औद्योगिक इकाइयों ने किए आवेदन, आज से अनुमति - जिले में शुरू होगा उत्पादन, नियम शर्तों की होगी जांच माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन 3 में औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए जिला उद्योग केंद्र को आवेदन मिलने लगे हैं। पिछले दो दिनों में 950 उद्यमियों ने उद्योग शुरू करने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया है। विभाग द्वारा इन आवेदनों की जांच हो रही है, इसके बाद देर रात तक उद्योगों को अनुमति जारी कर दी जाएगी। बुधवार से अनुमति मिलने वाले उद्योग शुरू हो सकेंगे। उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोर्टल पर लिंक रविवार रात को शुरू कर दिया गया था। सोमवार को 468 औद्योगिक इकाइयों से आवेदन मिले थे। इसके बाद मंगलवार को आवेदन की संख्या करीब 950 हैं। सभी उद्यमियों को सुरक्षा उपायों के साथ संचालन की अनुमति है।