फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सात से 10 मार्च तक बंद रहेगी इंदिरापुरम की गंगाजल आपूर्ति, 23 नलकूपों से होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में गंगाजल आपूर्ति करने वाली 1100 एमएम व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। अब इस लाइन की मरम्मत का काम सीआईएसएफ कैंप के पास सात से 10 मार्च तक किया जाएगा। इस अवधि में इंदिरापुरम में गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से इंदिरापुरम की करीब एक लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित रहेगी। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान प्राधिकरण 23 नलकूपों से इंदिरापुरम में पानी की आपूर्ति कराएगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में रोजाना एक बार सुबह सात बजे से नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बदलने के लिए ट्रैफिक पुलिस से ले ली गई है। सात मार्च की आधी रात से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें