फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर गिरी गाज: इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी निलंबित, तीन करोड़ की चोरी से जुड़ा है मामला

Mon, 12 Aug 2024 03:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदिरापुरम

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुर में एक घड़ी शोरूम में तीन करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस के दो अफसरों पर गाज गिर गई है। विभाग ने इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक और कनावनी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अहिंसाखण्ड स्थित घड़ी शोरूम में तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी के मामले में पुलिस आयुक्त ने इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित और कनावनी चौकी प्रभारी लालचंद कनौजिया को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


घटना में चोरों का पता लगाने के लिए दो टीमों को और बढ़ाया गया है। डीसीपी निमिष पाटील का कहना है कि दोनों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के बाद टीमों को गिरोह की पहचान कर सुराग पता करने में लगाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद के अहिंसा खंड दो स्थित एक ब्रांडेड कंपनी की घड़ी के शोरूम का शटर उखाड़ कर चोरों ने करीब तीन करोड़ रुपये की घड़ियों को चोरी कर ली थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 
विज्ञापन




सीसीटीवी में छह से सात चोर नजर आ रहे थे। शोरूम के मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शोरूम के मैनेजर नकुल शर्मा ने बताया कि देर रात शोरूम बंद करके चले गए थे। सुबह आकर देखा तो शोरूम का शटर उखड़ा हुआ था। उन्होंने कैमरे चेक किया तो अंदर शोरूम में सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो चोर अंदर शोरूम में घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी चोर शोरूम के बाहर खड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि चोर ब्रांडेड कंपनी की सभी घड़ियों को ले गए हैं। तीन करोड़ रुपये से अधिक की घड़ियां चोरी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें