फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ और एनएसएस की पहल से मुस्कुराएगा इंडिया

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- यूपी राष्ट्रीय सेवा योजना और यूनिसेफ इंडिया ने मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलिंग कार्यक्रम की शुरुआत की, काउंसलर के नंबर जारी - बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए की जाएगी ऑनलाइन काउंसलिंग - गाजियाबाद सहित प्रत्येक जिले एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को दिया गया विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोविड-19 के चलते सीधे या फिर किसी अन्य तरह से प्रभावित नो के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए यूनिसेफ और यूपी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) नए मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलिंग कार्यक्रम की शुरुआत की हैl मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस की काउंसलर कोरोना के कारण संक्रमित, आइसोलेटेड या फिर लॉकडाउन की स्थिति के कारण मानसिक दबाव महसूस करने वाले लोगों की दुविधाओं का समाधान किया जाएगाl इसके लिए यूनिसेफ व यूपी एनएसएस ने जिलेवार काउंसलर की लिस्ट जारी की है l कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ की ओर से प्रत्येक जिले के पांच एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया हैl लोग इन सभी काउंसलर से फोन पर संपर्क कर उचित परामर्श हासिल कर सकते हैंl एमएमएच कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चौधरी ने बताया की मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत उनके साथ जिले के पांच कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया हैl सभी काउंसलर से फोन पर संपर्क कर लोग परामर्श हासिल कर सकते हैंl --- यह है मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम काउंसलर के मोबाइल नंबर मुस्कुराएगा इंडिया ग्राम कार्यक्रम के तहत पांच काउंसलर हैl इनमें एमएमएच कॉलेज से डॉ. प्रकाश चौधरी का मोबाइल नंबर 9717833550, एमएम कॉलेज मोदीनगर कि डॉ. सुजाता का नंबर 7409477622, वीएमएलजी पीजी कॉलेज की डॉ. रेशमा माहेश्वरी का मोबाइल नंबर 9560530122, एमकेजीडी कॉलेज के विशाल कुमार का मोबाइल नंबर 9897373776 और एमएमएच कॉलेज की आरती सिंह का मोबाइल नंबर 9651802303 हैl कोरोना के कारण किसी भी मानसिक परेशानी का सामना करने वाले लोग इन मोबाइल फोन पर संपर्क कर परामर्श हासिल कर सकते हैंl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें