फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीमेंट और स्क्रैप कारोबारी के घर पर आयकर का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीमेंट और स्क्रैप कारोबारी विनय गुटगुटिया के राजनगर सेक्टर 12 स्थित आवास और फैक्टरी, ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ छापा मारा। छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जांच के लिए टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। आय व्यय से संबंधित दस्तावेज की जांच चल रही है। परिवार के लोगों के फोन बंद करा दिए गए हैं। अधिकारियों के अलावा कोई अंदर बाहर नहीं आ- जा रहा है। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के अलावा नोएडा में भी छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विनय गुटगुटिया की बुंलदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में टायर से तेल निकालकर उससे कार्बन बनाने का काम फैक्टरी में होता है। जबकि मसूरी गुलावठी रोड पर सेंट्रामैक नाम से सीमेंट फैक्टरी है। इस फैक्टरी का संचालन संजय गुटगुटिया की देखरेख में होता है। संजय और विनय दोनों भाई बताए जा रहे हैं। संजय सीमेंट के व्यवसाय में करीब 25 साल से हैं। बीएस रोड औद्यौगिक क्षेत्र में विनोय नाम से फैक्टरी है यहां स्क्रैप का कारोबार होता है। सीमेंट की सप्लाई कई राज्यों में है।

गाजियाबाद के साथ नोएडा में तीन ठिकानों पर छापा
बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के छह और नोएडा में तीन ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम ने न तो किसी को ठिकानों से बाहर आने दिया और न ही किसी को बाहर से अंदर जाने दिया। पुलिस की टीम सभी ठिकानों पर गेट के बाहर मुस्तैद रही।
विज्ञापन


चार्टर प्लेन में जन्मदिन मनाने के बाद आए रडार पर
पिछले दिनों परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन चार्टर प्लेन में मनाया गया। इसके बाद विनय और संजय आयकर विभाग के निशाने पर आ गए। आयकर विभाग की टीम महीने भर से इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सूत्रों ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में नकदी व जेवर मिले हैं। इनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिना बिल के खरीद व बिक्री के साक्ष्य भी मिले हैं। सभी दस्तावेजों को जब्त कर दिया गया है। मौके से लैपटॉप व मोबाइल को भी जब्त किया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी एक-एक दस्तावेज का बारीकी से परीक्षण कर रहे हैं।


उत्तराखंड में जमीन और अलीगढ़ में फैक्टरी की मिली जानकारी
आयकर विभाग को जांच के दौरान अलीगढ़ में फैक्ट्री व उत्तराखंड में जमीन के बारे में जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार को देर रात तक आयकर विभाग की 10 टीमों ने कारोबारी के ठिकानों पर छापे की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें