फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने दो लाेगों से 56.27 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 56.27 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने राजेंद्र नगर के अति शुक्ला और इंदिरापुरम के संजीव को मुनाफे के जाल में फंसाकर ठगी की। दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अति शुक्ला का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े। जहां उन्होंने शेयर खरीदने व बेचने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद रुपये निवेश कराए गए। शातिरों ने उनसे 17.02 लाख रुपये निवेश करा लिए। वहीं, इंदिरापुरम के रहने वाले संजीव से भी शातिरों ने शेयर व आईपीओ खरीदने पर मुनाफे के नाम पर 39.25 लाख रुपये निवेश करा लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने और शातिरों को ट्रेस करने के प्रयास में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें