फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चाचा-भतीजे की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में आंबेडकर रोड पर बृहस्पतिवार रात ई-रिक्शा चालक रिंकू और उनकी भतीजे सक्षम को कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक प्रणव मित्तल को गिरफ्तार कर लिया था। अब परिजनों का आरोप है कि कार में अन्य लोग भी सवार थे, जो फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए करीब 100 लोग पहले थाने पहुंचे, इसके बाद मालीवाड़ा चौक पर बैठकर हंगामा किया।
विज्ञापन

लोगों ने नारेबाजी करते हुए फरार कार सवार और कार मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया। शनिवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक लोग सड़क पर बैठे रहे। इससे जाम लग गया। लोगों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर मौके पर एसीपी सलोनी अग्रवाल पहुंचीं। उन्होंने लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों सड़क से हटे। मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि फरार कार सवारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें