गाजियाबाद। प्रवर्तन जोन एक में भट्टा नंबर पांच रोड पर मंगलवार को अवैध रूप से बनाए गए वेयर हाउस, दुकानों की सीलिंग की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन जीडीए के प्रवर्तन दल ने स्थिति को नियंत्रण में रखकर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भट्टा नंबर पांच रोड पर दिग्विजय त्यागी और श्रवण कुमार के अवैध वेयरहाउस को ध्वस्त किया गया है। वहीं, भट्टा नंबर पांच में बोबी तोमर, राज चौधरी, मुकेश चौधरी और ध्रुव चौधरी की अवैध दुकानों को सील किया गया। इसके अतिरिक्त, वरदान रोड पर सौरभ चौधरी और कपिल चौधरी के वेयरहाउस को भी सील किया गया। ग्राम ढरगल में सौरभ चौधरी के एक अन्य अवैध वेयरहाउस पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।