गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में वाहनों का कमेला पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों की मिलीभगत उजागर हुई है। ट्रॉनिका सिटी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार और बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल यशपाल की मिलीभगत से वाहनों का अवैध कटान हो रहा था। एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। पूर्व थानाध्यक्ष की भी जांच होगी।