फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह साल से चल रहा था गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैला भट्ठा के कैला खेड़ा में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार पिछले छह साल से चल रहा था। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो किसी विभाग के अधिकारियों ने कभी छापा नहीं मारा। रिफिलिंग का विरोध करने पर सप्लायर उनसे झगड़ा करता था। वारदात के दूसरे दिन भी लोगों में दहशत देखने को मिली।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आशु का कैला खेड़ा में करीब 250 वर्ग गज का प्लाट है। उसके कुछ हिस्से में कमरे बने हैं। जबकि कुछ हिस्सा खाली है। वह कैला खेड़ा के बाहर गैस सप्लाई करता था लेकिन सरकारी गोदाम से सिलेंडर लेकर अपने निजी गोदाम में लाता था। वहां कॉमर्शियल सिलिंडर से घरेलू सिलिंडर में गैस रिफिल कर उन्हें सप्लाई करता था। छह साल से चल रहे अवैध कारोबार पर न तो पुलिस और न ही खाद्य पूर्ति विभाग ने छापा मारा। खाली पड़े हिस्से को उसने पार्किंग बनाया हुआ था। पार्किंग में लोगों के वाहन खड़े करा उनसे रुपये लेता था। आशु ने अवैध कारोबार के लिए तीन युवक रखे थे। हादसे के बाद से सभी फरार हैं। खाद्य पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान का कहना है कि मामले में गोदाम मालिक व वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विरोध करने पर करता था झगड़ा
लोगों ने बताया कि आशु से कई बार रिहायशी इलाके में गैस रिफिलिंग न करने को कहा लेकिन वह नहीं माना। गैस रिफिलिंग के लिए मना करने पर वह झगड़ा करने लगता था।
विज्ञापन


जल गया बहन की शादी का सामान
गोदाम के दो कमरों में दिव्यांग तस्सबुर किराये पर रहते हैं। घटना के समय परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तीन माह बाद उनकी छोटी बहन मुस्कान की शादी होनी थी। इसके लिए सामान खरीदा हुआ था। आग से सारा सामान जल कर राख हो गया। उनके मुताबिक एक छोटी मशीन से गैस रिफिलिंग की जाती थी। रिफिलिंग के दौरान मशीन में स्पार्किंग हो रही थी। जिससे आग लगी। वहीं, हादसे में पार्किंग में खड़े कई वाहन जल कर राख हो गए। अभी तक किसी ने शिकायत नहीं कराई है।
पुलिस ने लौटा दी तहरीर
एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से तहरीर दी गई थी लेकिन ऐसे मामलों में जिलाधिकारी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाती है। इसलिए तहरीर वापस कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें