फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अवैध पशु कटान बढ़ा, पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपदभर में लॉकडाउन के दौरान अवैध रुप से लोग घरों व सुनसान इलाकों में पशु कटान कर बेच रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन, हमेशा आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हा रहे हैं। नगर व देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में मांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि, देहात पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा है और चार पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। जिनकी तलाश में देहात कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि नगर के मोहल्ला मिर्दगान में कुछ लोग अवैध रुप से पशु कटान कर रहे हैं। जिस पर उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को देखते ही चार आरोपी मौके से भाग निकले। जिनकी शिनाख्त हाजी वाहिद कुरैशी, रिजवान, फुरकान व सूफियान पुत्र निवासीगण थाना मोहल्ला मिर्दगान थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। जबकि, मौके से पुलिस ने अवैध रुप से पशु कटान कर बेचने के लिए रखा गया करीब तीन कुंतल मांस, कटान के उपकरण व अवैध हथियार बरामद हुए हैं। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, देहात कोतवाली की भूड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक छैल बिहारी शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी किक्षेत्र के गांव अकबरपुर के मेहरबान के बाड़े में कुछ लोग अवैध रुप से पशु कटान कर रहे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी छैल बिहारी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को देखते ही चार आरोपी मौके से भाग निकले। जबकि, चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त वासिफ, मेहरबान, इरफान व इरफान निवासी गांव अकबरपुर के रूप में हुई। जबकि, अन्य चार आरोपी आदिल, आसिफ, आमिर व फुरकान मौके से भाग निकले थे। साथ ही मौके से पुलिस ने अवैध रुप से पशु कटान कर बेचने के लिए रखा गया करीब दो कुंतल मांस, कटान के उपकरण व अवैध हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही मौके से दो पशुओं को भी जीवित मुक्त कराया है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें