- आंधी और तेज बारिश से श्यामपार्क एक्सटेंशन और लाजपत नगर समेत अन्य इलाकों में बिगड़ गई बिजली आपूर्ति - स्थानीय लोगों ने ट्विटर पर दर्ज कराई शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। आंधी और बारिश से बृहस्पतिवार की शाम में ही टीएचए के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। श्याम पार्क एक्सटेंशन और लाजपत नगर, शहीद नगर, वसुंधरा, वैशाली के इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। रात में बिजली आपूर्ति ना होने से महिलाओं और बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कोरोना योद्दाओं ( विद्युत विभाग के कर्मचारी ) ने काफी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। श्याम पार्क एक्सटेंशन में अंजनी कुमार त्रिपाठी ने सोशल मीडिया ( ट्विटर ) पर शिकायत दर्ज कराई की कि बृहस्पतिवार की शाम आंधी और बारिश आने से इलाके में अचानक बिजली आपूर्ति गुल हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग में दर्ज कराई। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को चेक किया तो किसी जगह फाल्ट नजर आया। इसके अलावा लाजपत नगर और वसुंधरा व शहीद नगर, मकनपुर, वैशाली इलाके में भी बिजली आपूर्ति गुल होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। तमाम शिकायतों का संज्ञान लेकर कोरोना योद्दा के रूप में तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को चेक किया। जिसमें फाल्ट नजर आया। इसके बाद सब-स्टेशनों के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढकर उसे ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने लाइन को ठीक कर सप्लाई चालू कराई। टीएचए के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जीडी द्विवेदी का कहना है कि आंधी और बारिश के बाद कुछ जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनियां गिरने के कारण व जर्जर तार टूटने से फाल्ट आ गया था। सूचना मिलते ही कोरोना के खिलाफ फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों ने लाइन को ठीक कर सप्लाई चालू कर दी थी। फिलहाल सभी स्टेशनों में ट्रांसफार्मर और लाइन के मेंटेनेंस का काम भी चल रहा है। जिससे गर्मी के दौरान लोगों को परेशानी ना हो। ----------------------------- सुुमित कुमार