गरिमा गार्डन में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली का काम चालू माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। गरिमा गार्डन के ई-ब्लॉक में शनिवार को इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण का काम चालू हो गया। पार्षद ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि शीशम वाली कच्ची गली में सोनू जनरल स्टोर में निर्भय के मकान तक नाली व इंटर लॉकिंग टाईल्स लगाने का काम होगा। गली में जल निकासी ना होने की वजह से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था । इससे कई घरों के लोगों को राहत मिलेगी। --------------------- सुमित कुमार