फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार ली हुई रकम न चुकानी पड़े तो रची हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट निवासी क्रिकेटर रवि शर्मा से उधार लिए पांच लाख रुपये नहीं लौटाने के लिए देनदार अंकित ने उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली। अंकित ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर रवि की हत्या करने साजिश रची और गौरव को सुपारी दी। दोनों रवि की हत्या करने की फिराक में थे, दशहरे के मौके पर रवि को मारने की साजिश थी। मामले में क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नंदग्राम के आदर्शनगर निवासी अंकित त्यागी उर्फ एटी और विजयनगर के सेक्टर 11 प्रताप विहार निवासी गौरव गौतम है। अंकित 12वीं पास है, उसका नंदग्राम क्षेत्र में ही वॉटर प्लांट है और फाइनेंस का काम भी करता है। गौरव एक कुरिअर कंपनी में नौकरी करता है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने रवि शर्मा से कुछ दिन पहले पांच लाख रुपये उधार लिए थे। वह काफी समय से रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। रुपये का इंतजाम नहींं होने के कारण वह परेशान था।
इस संबंध में उसने अपने साथी गौरव से बात की तो उसने बताया कि रुपये नहीं लौटाने का एक ही तरीका है रवि की हत्या। अंकित इस बात पर सहमत हो गया और दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। कई दिनों से दोनों उसकी हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। अंकित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने मेरठ से पिस्टल व कारतूस खरीदे थे।
विज्ञापन


गौरव पूर्व में एक हत्याकांड में जा चुका है जेल

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों आरोपियों पर चार मुकदमे दर्ज हैं। अंकित त्यागी पर कौशांबी थाने में गैंबलर एक्ट का मुकदमा दर्ज है जबकि गौरव ने वर्ष 2018 में सिहानी गेट क्षेत्र में बागेश की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल गया था और वर्तमान में जमानत पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें