फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटे तो 1912 पर करें कॉल, होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। होली पर ऊर्जा निगम मुख्यालय से 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश हैं। फॉल्ट आने और कटौती की सूचना उपभोक्ता ऊर्जा निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सुनी जाएगी। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि होली के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आई फॉल्ट और अन्य शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर डीसीपी शहर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हुड़दंगियों को रोकने के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी है। लोग अपनी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 और आधिकारिक फोन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें