फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 1.10 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां पकड़ीं, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में 1.10 करोड़ रुपये की गैस, मधुमेह व रक्तचाप की नकली दवाइयों की खेप औषधि विभाग के अधिकारियों ने पुलिस और अपराध शाखा के सहयोग से पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से कच्चा माल, मशीन और दवाइयां बरामद हुई हैं। टीम ने दवाइयों के 14 सैंपल जांच के लिए भेजा है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने साहिबाबाद थाने में नकली दवा बनाने, बेचने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी संचालक विजय चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

औषधि विभाग गाजियाबाद के ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में नकली दवाई बनाने की सूचना मिली थी। टीम नकली दवाई बनाने वालों पर नजर बनाए हुए थी। विभागीय अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस टीम को साथ लेकर सोमवार को राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र प्लॉट नंबर 77 व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा के प्लॉट संख्या ए/8 पर छापा मारा।
राजेंद्रनगर से नामी ब्रांड कंपनी की पेंडी दवाई, ओमेज डीएसआर व पेंडी के कैप्सूल खाली खोखे, पैकेजिंग मैटेरियल व उपकरण, हाईटेक बिलस्टर पैकेजिंग मशीन, हाईटेक कैप्सूल शैल एमबोसिंग मशीन, इंकजेट प्रिटिंग मशीन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। जबकि न्यू डिफेंस कॉलोनी साइट से ग्लोकाॅनॉर्म जी2 व जी1, टेल्मा एच, टेल्मा एम, पेंटोसिड डीएसआर, ओमेज डीएसआर, मॉबीजॉक्स, कच्चा माल, पैकेजिंग मेटेरियल व मशीन, वजन मशीन बरामद हुए।
विज्ञापन

एक साल से कर थे नकली दवाई बनाने का काम
साहिबाबाद इलाके में नकली दवाई बनाने के काम को करीब एक साल से अंजाम दिया जा रहा था। ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि एक साल पहले राजेंद्रनगर में एक बोगस कंपनी खोली गई थी। कंपनी में तेलंगाना से कच्चा माल मंगाया जा रहा था। औषधि विभाग ने तेलंगाना के ड्रग्स ऑथारिटी को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
नकली दवाई बनाने वाले रडार पर
ड्रग्स इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि जनपद में नकली दवाई बनाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नकली दवाई बनाने के साथ सप्लाई करने वालों के नेटवर्क को तोड़ने पर भी काम हो रहा है। जल्द ही कई बोगस कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इसके पहले पकड़ी गई नकली दवाइयां
एक दिसंबर 2023 एक करोड़ की कौशांबी क्षेत्र में ट्रक से गद्दे में भरकर भेजी जा रही नकली दवाई पकड़ी।
24 सितंबर 2023 : आठ लाख की दवाई गाजियाबाद जंक्शन के पास माल गोदाम से पकड़ी थी, चार गिरफ्तार हुए थे।
28 मई 2023 : मोदीनगर में 50 लाख रुपये की दवाई पकड़ी थी। एक गिरफ्तार हुआ था।
19 नवंबर 2022 : ढाई लाख की दवाई राजेंद्रनगर में बरामद, फैक्टरी संचालक गिरफ्तार।
14 नवंबर 2022 : चार करोड़ की लोनी में कैंसर के इलाज की बनाई जा रही दवाई, चार गिरफ्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें