गाजियाबाद। बीवाई क्लब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में 52 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएमएस क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीवाई क्लब की टीम ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। बल्लेबाज आदित्य चौधरी ने 81 और कार्तिक शर्मा ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम 32.1 ओवर में 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज यश मलिक ने 51 और अंशुल ने 37 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम की ओर से विवेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।