माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी युवती के खाते से दो बार में शातिर ठगों ने 15000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी का पता चला। पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वसुंधरा सेक्टर 3 में शेफाली माहेश्वरी परिवार के साथ रहती हैं। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में उनका खाता है। उन्होंने बताया कि 24 मई की सुबह 7:15 बजे उनके मोबाइल पर 2 मैसेज आए हुए थे। मैसेज खोल कर देखा तो वह दंग रह गई। उनके खाते से ₹15000 निकाले गए थे यह रुपए दिल्ली के एक एटीएम से निकाले गए थे जबकि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास था ।उनका आरोप है कि कार्ड की क्लोनिंग कर उनके खाते से रुपए निकाले गए हैं। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर कर कॉल कर कॉल खाते को ब्लॉक कराया इसके बाद बैंक में और इंदिरापुरम थाने में पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया शिकायत कर आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी