फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक के खातों से ठगों ने निकाले डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और युवक के खातों से ठगों ने निकाले रुपये - ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम के जरिए ठगों ने निकाले पैसे - पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दर्ज कराई माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन ठगी लगातार बढ़ती जा रही है। इंदिरापुरम में रहने वाली एक महिला और एक युवक के अकाउंट से बदमाशों ने एक लाख रुपये से अधिक की शॉपिंग कर ठगी कर ली। दोनों पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। इंदिरापुरम स्थित एक्सप्रेस गार्डन निवासी रेनू वर्मा ने बताया कि ठगों ने उनके खाते से दो बार में 1.6 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। ठगों ने डेढ़ लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। जबकि दस हजार रुपये एक एटीएम से निकाल लिए। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही था। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में शिकायत की है। वहीं अहिंसा खंड दो स्थित एक सोसायटी में विपुल भारद्वाज रहते है। उनके अकाउंट से ठगों ने पचास हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम बूथ से पैसे निकाले गए है। पीडि़तों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में फोन कर खाते को बंद कराया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें