फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम के साथ सैनिटाइजेशन के लिए रहेंगे सपोर्टिंग स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिषद की तरफ से पांच प्वाइंटों पर तैनात किए गए सपोर्टिंग स्टाफ - खोड़ा नगर पालिका परिषद ने बढाई सख्ती माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद में दिन-प्रतिदिन प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका परिषद की सख्ती बढ़ती जा रही है। बुधवार को एसडीएम, सीओ और अधिशासी अधिकारी ने हॉट स्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। सभी जगह जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, परिषद ने डॉक्टरों की टीम के साथ सैनिटाइजेशन के लिए सपोर्टिंग स्टाफ को भी तैनात किया है। राजीव विहार में कोरोना संक्रमण केस मिलने के बाद उसे सील कर दिया गया है। वहां भी सैनिटाइजेशन किया गया। अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र को प्रशासन द्वारा पांच सेक्टरों में बांटा गया है। उनमें से सेक्टर-1 खोड़ा गांव पुलिस चौकी, सेक्टर-2 नेहरू गार्डन पुलिस चौकी, सेक्टर-3 लोधी चौक पुलिस चौकी, सेक्टर-4 बीरबल पुलिस चौकी, सेक्टर-5 प्रगिति विहार पुलिस चौकी हैं। इन सभी पर 15 डॉक्टर और फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था जांच के लिए की गई है। परिषद की तरफ से इन सभी के साथ सैनिटाइजेशन के लिए सपोर्टिंग स्टाफ को लगाया गया है। जो टीम के साथ साथ जगह जगह सैनिटाइजेशन करेंगे। वहीं, एसडीएम आदित्य प्रजापति, सीओ अंशु जैन व पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने हयात नगर, खोड़ा गांव, राजीव विहार समेत अन्य हॉट स्पॉट इलाकों का निरीक्ष्रण किया। साथ ही लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए अपील की गई। अधिकारियों ने वीर विजय सिंह पथिक, द्वार, गजेंद्र भाटी द्वार से प्रवेश व निकास करने वाले लोगों की जांच की गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगह जगह से रैंडम सैंप्लिंग व सैंप्लिंग ली। कोरोना संक्रमण मरीज मिलने के बाद राजीव विहार के इलाके को सील कर दिया गया है। वहां पर सभासद सिम्पी और पालिका की तरफ से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। -------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें