फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: घरेलू विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई कर पति ने पत्नी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Sun, 21 May 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर की देहात कोतवाली इलाके के गांव नीमखेड़ा में शनिवार देर रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि इस दौरान पति विनोद कुमार ने अपनी पत्नी संगीता की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


साथ ही अवैध हथियार से संगीता पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली संगीता के पैर में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुन लोगों को एकत्र होता हुआ देख विनोद मौके से भाग निकला। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने संगीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें