फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर दुष्कर्म करने और दूसरी महिला से संबंध के विरोध पर पिटाई कर ससुराल से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत दी कि चचेरी बहन की शादी में उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। वह तभी से उसे पसंद करने लगा था। युवक ने परिवार से बात कर शादी के लिए राजी कर लिया। आरोप है कि शादी कि कुछ महीनों बाद पति पीटने लगा। उसके दूसरी महिला संबंध थे। पता लगने पर महिला ने विरोध किया तो कमरे में बंद कर भूखा रखकर पीटता था। कई बार शराब पीकर उससे दुष्कर्म किया। कई बार पेट्रोल डालकर मारने की धमकी दी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें