फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी की लंबाई कम होने से पति ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पत्नी की लंबाई कम होने की वजह से पति उसके साथ नहीं रहना चाहता। शादी के तीन साल बाद पति को पत्नी की लंबाई कम होने से परेशानी होने लगी। परिवार परामर्श केंद्र में इंदिरापुरम निवासी महिला ने मामला दर्ज कराया कि उसका पति उसके साथ नहीं रहना चाहता क्योंकि उसकी लंबाई कम है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी शादी को तीन साल हो गए है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की थी लेकिन अब पति उसके साथ नहीं रहना चाहता। दोनों का डेढ़ साल का बच्चा भी है। दोनों की दूसरी शादी है। अब पति को एक और शादी करनी है इसलिए वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता। पति ने कहा कि पत्नी ने मेरे मां बाप के लिए उलटा सीधा बोला है। जिसपर पत्नी माफी मांगने को तैयार भी हो गई लेकिन पति बिल्कुल भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हुआ। मामले की सुनवाई इंस्पेक्टर मुनेश और काउंसलर आभा ठाकुर ने की। दोनों ने लड़के को समझाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद मामले को बंद कर दिया।



परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि काउंसलर्स ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ। केंद्र मे केवल समझाने का काम किया जा सकता है। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती।
विज्ञापन



इनसेट
परामर्श केंद्र में मामले आने हुए कम :
केंद्र में पिछले एक महीने से बहुत कम मामले आ रहे हैं। एक दिन में प्रत्येक चैंबर के पास केवल आठ से 10 फाइलें आती हैं। कई बार तो पांच-छह फाइलें ही आती है। एक या दो बजे तक सभी की काउंसिलिंग हो जाती है, जिसके बाद केंद्र में कोई काम नहीं होता। परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि पहले 30 से 35 फाइलें आती थी, जिसमें पांच बजे तक काउंसिलिंग खत्म करना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें