मसूरी। इंदरगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली महिला पति पर तीन तलाक बोलकर छोड़ देने और देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। तलाक के बाद महिला ने हापुड़ स्थित अपनी ससुराल से मायके में आकर रहना शुरू कर दिया। महिला ने पति, देवर और सास समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है और उसका किसी दूसरी महिला से संबंध है। महिला का कहना है कि एक मई को मसूरी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उसकी शिकायत को महिला थाने में भेज दिया था। महिला थाना पुलिस ने काउंसिलिंग के लिए पति और ससुराल वालों को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। उसके पति ने मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए फोन करके धमकी दी थी। एसीपी मसूरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद