फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति ने की थी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की नई बस्ती मेंं तीन दिन पहले घर में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके पति ने किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने के शक में की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि नई बस्ती निवासी संध्या की 30 नवंबर को विजेंद्र निवासी इंचौली जिला मेरठ से हुई थी। 22 मार्च को उसका शव घर में बेड पर पड़ा मिला था। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद विजेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विजेंद्र को शुक्रवार सुबह सिहानी चुंगी कट से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ मेंं उसने बताया कि संध्या के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने का शक था। इसके कारण दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट बनी हुई थी और कई बार कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को संध्या के चाचा की मृत्यु हो गई थी। चाचा की मौत के कारण वह मायके आ गई थी। 21 मार्च को ससुराल में संध्या के ससुर की मृत्यु हो गई। विजेंद्र ने उसे ससुराल बुलाने के लिए फोन किया लेकिन वह नहीं गई। 22 मार्च को उसका पति ससुराल पहुंचा। संध्या घर में अकेली थी। पति ने उसे अपने साथ चलने को कहा। उसके मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान विजेंद्र ने चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें