मुरादनगर। दहेजहत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मैन रोड निवासी गौरव की शादी मार्च-2026 में आकृति से हुई थी। शादी के बाद से ही आकृति से 30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग करने का आरोप है। सात सितंबर को आकृति संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई प्रभात की तहरीर पर पुलिस ने पति गौरव, ससुर रमेश, सास सरोज और ननद सोनी व नेहा के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।