फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-सात में एसी की तार में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी के बाद मकान में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल की टीम ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि निरूपमा शर्मा के मकान में आग सोमवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास लगी। परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। इस दौरान आग पहली मंजिल तक पहुंच गई। परिवार के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। जांच करने पर पता चला कि एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें